Upcoming Smartphones In December 2022
अगर आप भी अपने नए स्मार्टफोन को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो दिसंबर में बाज़ार में कई नए स्मार्टफोन आपको नज़र आएंगे। तो, आइये जानते हैं कि दिसंबर 2022 में आने वाले स्मार्टफोन कौन-से हैं ? दिसंबर 2022 में आने वाले मोबाइल फ़ोन्स (Upcoming Mobile Phones in December 2022) Vivo X90 सीरीज़ Vivo X90 सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन Vivo X90, Vivo X90 Pro और Vivo X90 Pro Plus चीन में लॉन्च हुए हैं। अब दिसंबर में ये भारत में दस्तक दे सकते हैं। Vivo की ये सीरीज़ अपने कैमरा परफॉरमेंस के लिए काफी पॉपुलर है और इनमें भी आपको काफी ज़बरदस्त कैमरा मिलने वाले हैं। इनमें टॉप मॉडल को Snapdragon 8 Gen 2 के साथ रिलीज़ किया गया है। वहीँ Vivo X90 Pro और बेस मॉडल X90 में लेटेस्ट Dimensity 9200 चिपसेट। यहां आपको 50MP क्वैड कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा, जिसे Sony IMX989 लेंस के साथ यहां फिट किया गया है। इनमें Vivo X90 और Pro मॉडल दोनों में 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, वहीँ Pro Plus वैरिएंट में 80W फ़ास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है। ये पढ़ें: Vivo X90 Pro Plus बना Snapdragon 8 Gen 2 के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन, X90 Pro भी हुआ लॉन्च...