वैसे इन सभी स्मार्टफोनों के सभी स्टोरेज वैरिएंट की भारतीय कीमतें सामने आ गयीं हैं, जिन्हें देखकर आप जान सकते हैं कि क्या ये आपके बजट के अनुसार हैं या नहीं। ये पढ़ें: iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max लॉन्च ; जानें इनकी ख़ास बातें
iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro, और iPhone 14 Pro Max की भारत में कीमतें iPhone 14 ठीक उसी कीमत से शुरू हुआ है, जिस कीमत पर पिछले साल बेस मॉडल iPhone 13 को भारत में लॉन्च किया गया था। इसके बाकी दोनों 256GB और 512GB मॉडलों की कीमत भी iPhone 13 के इन्हीं स्टोरेज मॉडलों के बराबर है। वहीँ Pro वैरिएंट आते ही आपको कीमतों में उछाल नज़र आएगा। iPhone 14 Pro का 128GB वैरियंट, 13 Pro 128GB मॉडल के मुकाबले 10,000 रूपए महंगा है। और वहीँ हाल iPhone 14 Pro Max की कीमतों का भी है। इस बार के iPhone 14 सीरीज़ की कीमतें 80,000 रूपए से शुरू होकर लगभग 2,00,000 रूपए तक जा रही हैं। इनमें से सभी iPhones को आप 9 सितम्बर से प्री-आर्डर कर सकते हैं और इनकी सेल 16 सितम्बर 2022 से शुरू होगी। नए iPhone 14 Plus के लिए आपको थोड़ा और इंतज़ार करना होगा, क्योंकि इसकी सेल 7 अक्टूबर 2022 से शुरू की जाएगी। ये पढ़ें: iPhone 14 और iPhone 14 Max लॉन्च ; होंगे इस साल के किफ़ायती iPhone...