Reels वीडियोज़ भारत में TikTok ऐप का विकल्प ही है और लोगों द्वारा इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। हालांकि चीनी TikTok ऐप में आप वीडियो और इनमें इस्तेमाल ऑडियो या विसुअल इफ़ेक्ट को भी डाउनलोड कर सकते थे, लेकिन Instagram में ऑफिशियली आप ऐसा नहीं कर सकते। हालांकि अन्य तरीकों से आप Reels को किस तरह अपने फ़ोन में डाउनलोड कर सकते हैं, आइये जानते हैं – ये भी पढ़ें:Instagram पर अब स्टोरीज़ के टेक्स्ट या मैसेज को कर सकते हैं अपनी पसंदीदा भाषा में ट्रांसलेट Instagram ने हाल ही में अपने उपयोगकर्ताओं को ये तोहफा दिया कि वो अब 30 सेकेंड के बजाये 60 सेकेंड की Reels वीडियो बना सकते हैं। भारत में TikTok की लोकप्रियता और फिर अचानक उस पर सरकार द्वारा पाबंदी के बाद, पिछले साल ही Instagram ने Reels को लॉन्च किया और फिर कंपनी ने Reels की 30 सेकेंड की अवधि को बढ़ाकर 60 सेकेंड कर दिया। TikTok पसंद करने वालों को भारत में Instagram Reels पसंद भी काफी आयी। इस पर आप किसी भी तरह की शार्ट वीडियो अपलोड कर सकते हैं जैसे कि मनोरंजन, खेल, डांस, कुकिंग, इत्यादि से सम्बंधित। इसके लिए आप Instagram में मौजूद music library, AR effects, timers, countdown, align, इत्यादि फ़ीचरों की सहायता ले सकते हैं। लेकिन इसमें एक कमी यही है कि आप Reels वीडियो को डाउनलोड नहीं कर सकते। हालांकि अन्य ऐप्स की सहायता से ये संभव है, आइये जानते हैं कैसे।...