साथ ही रोज़मर्रा के सफर में इलेक्ट्रिक वाहनों का बहुत फायदा है। और अगर आप ट्रैफिक को देखते हुए या बजट के चलते बाइक या स्कूटर में दिलचस्पी रखते हैं, तो अब ये भी इलेक्ट्रिक हैं। इस समय भारत में कई इलेक्ट्रिक स्कूटर/ बाइक आ चुके हैं, जो पेट्रोल बाइकों के मुकाबले काफी कम मेंटेनेंस (रख-रखाव), खर्चा मांगते हैं और आपको अच्छी रेंज, एफिशिएंसी देने में सक्षम हैं। साथ ही पेट्रोल / डीज़ल के के मुकाबले ये प्रदूषण भी बेहद कम करती हैं। यहां हमने आज इन्हीं की एक सूची तैयार की है, जिनमें से आप अपने लिए बेस्ट चुन सकते हैं। तो ये हैं भारत में मौजूद बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइकें। ये पढ़ें: जानिये नयी मारुती ब्रीज़ा 2022 की 5 ख़ास बातें, जो इसे बनाती हैं सबसे अलग हालांकि ये मुमकिन है, कि इस समय एक इलेक्ट्रिक स्कूटर को चुनना आपके लिए थोड़ा पेचीदा हो सकता है। बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइकें खरीदने से पहले आपको कुछ चीज़ें अच्छे से जान लेनी चाहिए।

रेंज और स्पीड: सबसे मुख्य और पहली चीज़ है कि एक इलेक्ट्रिक स्कूटर अधिकतम किस रेंज तक चलती है। यानि कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये कितने किलोमीटर चल जाती है।  बैटरी और चार्जिंग का समय: ये भी जानना आवश्यक है कि एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में कितने वाट की बैटरी मिल रही है और साथ आने वाले चार्जर से ये कितनी देर में फुल चार्ज होती है। इसमें फ़ास्ट चार्जिंग या नहीं? इत्यादि। टेक्नोलॉजी: जो भी इलेक्ट्रिक वाहन आप खरीद रहे हैं, उसमें आपको क्या कंट्रोल सिस्टम मिल रहा है। स्कूटर या बाइक में मिलने वाले सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर की जानकारी होने भी ज़रूरी है।  लाइसेंस एग्रीमेंट: एक इलेक्ट्रिक स्कूटर या बाइक दो में से किन्हीं एक केटेगरी में आता है। या तो उसके साथ लाइसेंस चाहिए या नहीं। इस बात को देखते हुए ही आप अपना अगला स्कूटर या बाइक चुनें, तो बेहतर है। कीमतें और टैक्स बेनिफिट: कीमत, किसी भी चीज़ को खरीदने से पहले सबसे महत्वपूर्ण कारण होती है। ज़ाहिर है कि ये जानना भी ज़रूरी है कि कौन-सी इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके बजट में उपलब्ध है। साथ ही अलग-अलग वाहनों के साथ सरकार भी कुछ सब्सिडी और ऑफर दे रही है, जिन्हें देखते हुए इनकी कीमत थोड़ी कम हो जाती है। ये जानकारी लेने के बाद भी आप अपना वाहन चुनें।

भारत में उपलब्ध 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइकें – 2022 (Best electric scooters and Bikes in India)

1. Ather 450X Gen 3 2022

Ather Energy ने जुलाई 2022 में ही नया 2022 Ather 450X Gen 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। ये 2021 में लॉन्च हुए Ather 450X Gen 2 के मुकाबले ज़्यादा रेंज देता है और बेहतर स्पेक्स के साथ आता है। Ather 450X Gen 3 सिंगल चार्ज में 146 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है और इसमें Warp, Sport, Ride, Smart Eco और Eco मोड भी हैं।  Ather Gen 3 450X में 3.7kWh की बैटरी है, जिसे चार्ज होने में 5 घंटे और 40 मिनट का समय लगता है। इसके अलावा इसमें 6kW, 26Nm की पीएमएस (Permanent Magnet Synchronous) मोटर है। सामने 7-इंच की टच स्क्रीन है, जिस पर स्पीड, चार्जिंग, कनेक्टिविटी, रेंज जैसी सभी ज़रूरी जानकारी नज़र आती है। Ather 450X Gen 3 की कीमत 1.57 लाख रूपए से शुरू है।

2. Ather 450 Gen 2 / 450X

Ather फिलहाल भारत में उपलब्ध सबसे बेहतर दु-पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों (EV leader) में शुमार है। हाल ही में लॉन्च हुए, नए Ather 450 और 450X में अपने प्रेडेसरों के मुकाबले कुछ बेहतरीन फीचर शामिल हैं। Ather 450X का डिज़ाइन बेहद स्टाइलिश और पतला-सा (स्लीक) है। इसमें 2.7kWh की बैटरी है, जो फुल चार्ज होने में 5 घंटे का समय लेती है। फूल चार्ज होने पर ये 116km तक चल जाती है। इसकी अधिकतम स्पीड 80कि.मी./घंटा है। इसमें आपको सामने 7 इंच की एलसीडी डिस्प्ले मिलती है, जहां से आप सारे कंट्रोल अपने अनुसार सेट कर सकते हैं और नेविगेशन सिस्टम भी है। Ather 450 का एक्स-शोरूम प्राइस (कीमत) 1.27 लाख रूपए है। साथ ही आपको 2,000 आगे भविष्य की मेंटेनेंस सर्विस के लिए भी देने होंगे।

3. Ola S1 and S1 Pro

Ola, जो कि भारत का सबसे बड़ा राइड-शेयर या कहें कि टैक्सी प्लेटफॉर्म है, इसमें भी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किये हैं। Ola S1 और S1 Pro को पिछले साल लॉन्च किया गया है। इनमें से बेस मॉडल Ola S1 की प्रोडक्शन फिलहाल रुकी हुई है और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में उपलब्ध है। सिंगल चार्ज में Ola S1 Pro आपको 181 km की रेंज ऑफर करती है और इसकी अधिकतम स्पीड 115km/घंटा है। इसमें भी आगे 7-इंच की एलसीडी टच डिस्प्ले है और ये की-लैस (यानि बिना चाबी के) टेक्नोलॉजी पर बनी है। ये पढ़ें: इन पांच कारणों से नए Ola S1 को चुन सकते हैं आप अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 Pro की एक्स-शोरूम कीमत 1,29,999 रूपए है। साथ ही आप इस पर सरकार द्वारा लगी सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं, जो शहरों के अनुसार अलग-अलग हैं। ये पढ़ें: Simple One, नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, एक एक्स्ट्रा बैटरी के साथ लॉन्च हुआ; Ola S1 Pro को देगा कड़ी टक्कर: जानें फ़ीचर और कीमतें

3. Revolt RV400

Revolt RV400 एक इलेक्ट्रिक बाइक है जो भारत में 90,799 रूपए की कीमत पर उपलब्ध है। इसमें आपको 3.24KWh की बैटरी मिलती है, जो फुल चार्ज होने में 4.5 घंटे का समय लेती है। इसमें आपको 150 कि.मी तक की रेंज मिलती है, लेकिन मोड यहां अलग-अलग हैं। Revolt RV400 को फुल चार्ज पर आप ईको मोड (eco mode) के साथ 150 कि.मी. तक चला सकते हैं, नार्मल मोड (normal mode) पर इसकी रेंज 100 किलोमीटर है और स्पोर्ट्स मोड (sports mode) पर ये 80 कि.मी. तक चल जाती है। इसकी अधिकतम स्पीड 85कि.मी./घंटा है। ये बाइक 150 किलो तक वज़न लेकर चल सकती है।

4. Oben Rorr

Oben Rorr भी इसी साल लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक बाइक है, जो 200 कि.मी. की रेंज का दावा करती है। इसकी कीमत 99,999 रूपए है। ट्रिपल टोन कलर थीम के साथ आने वाले इस बाइक में LED हेडलैंप, LED टेललाइट और LED इंडीकेटर्स हैं। इसमें 4.4kWh की लिथियम आयन बैटरी और 10kW की मोटर मौजूद है, जो 62nm का टार्क देने में सक्षम हैं। Oben Rorr को एयरोडायनामिक एफिशिएंसी (यानि इसको डिज़ाइन करते समय ध्यान रखा गया है कि सामने से आने वाली हवा से इसका बैलेंस ना बिगड़े नहीं और वो हवा साइडों से गुज़र जाए) का ध्यान रखते हुए डिज़ाइन किया गया है। इसमें एक डिजिटल क्लस्टर भी है, जहां से आप इससे जुडी सभी टेक्नोलॉजी को एक्सेस कर सकते हैं।

5. Bajaj Chetak

Bajaj, भारत के 90 के दशक के चहेते Bajaj Chetak को एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में लेकर आया है। इसको थोड़ा-थोड़ा पुराने Bajaj Chetak जैसा ही लुक, एक नए अंदाज़ में देने की कोशिश की गयी है। ये एक स्टील बॉडी के साथ आता है जिसमें 4kW की इलेक्ट्रिक मोटर है, जो 16Nm का टार्क देने की क्षमता रखती है। इसकी अधिकतम स्पीड 78km/घंटा है और फुल चार्ज पर इसकी रेंज 95km है। इसमें 3KWh की बैटरी है, जिसे चार्ज होने में 5 घंटे का समय लगता है। ये बैटरी IP67 रेटिंग के साथ आएगी। कंपनी के अनुसार ये 7 सालों में 70,000 कि.मी. तक चल सकती है। Bajaj Chetak में दो मॉडल प्रीमियम (Premium) और अर्बन (Urbane) हैं, जिनकी एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में 1,47,775 रूपए है।   वेब स्टोरी: Ola S1 Pro Vs Bajaj Chetak: कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर?

6. TVS iQube Electric

TVS भारत में दु-पहिया वाहनों की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है और अपनी नयी iQube Electric के साथ इस कंपनी ने EV के क्षेत्र में अपना पहला कदम रखा है। इस ई-स्कूटर में क्रिस्टल-क्लियर हेडलैंप हैं और बूट स्पेस में एक USB पोर्ट भी दिया गया है, जिसमें लाइट भी लगी है। इस स्कूटर में 4.4kW की मोटर है, अधिकतम स्पीड 78किमी/घंटा है और फुल चार्ज होने पर रेंज 75 कि.मी. की है। लगभग 5 घंटे में इसकी बैटरी 80% तक चार्ज होती है। TVS iQube Electric का एक्स-शोरूम दाम 1,00,777 रूपए है और कंपनी इसका चार्जर अलग से 11,238 रूपए में बेच रही है।

7. Hero Electric Photon Hx

Hero Photon HX में भी कई नए फ़ीचर हैं। इसमें 26Ah की बैटरी और 1.8kW की मोटर है। इसकी अधिकतम स्पीड केवल 45 कि.मी./घंटा है और रेंज 108 किलोमीटर है। Photon HX की बैटरी को फुल चार्ज होने में 5 घंटे का समय लगता है। ये सुनहरे और काले रंगों में उपलब्ध है। Hero Electric Photon HX की एक्स-शोरूम कीमत 74,240 रूपए है। इस कीमत में दिल्ली एनसीआर की FAME 2 सब्सिडी भी शामिल है।

8. Bounce Infinity E1

Bounce Infinity E1 में 2kWh की बैटरी है, एक ब्रशलेस DC (BLDC) मोटर और ट्यूबलैस टायर हैं। भारत में बनी ये इलेक्ट्रिक स्कूटर आपको 85km की रेंज ऑफर करता है और इसकी अधिकतम स्पीड 65km/घंटा है। इसे आप ट्रैकिंग, और एंटी-थेफ़्ट अलार्म के लिए अपने स्मार्टफोन से भी कनेक्ट कर सकते हैं। Infinity E1 पहला ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो आपको ‘battery as a service’ विकल्प के साथ किराए पर बैटरी लेने का समाधान देता है। इसमें स्वैप करने वाली बैटरी है और ग्राहक 35 रूपए प्रति स्वैप के साथ इस सर्विस को ले सकते हैं। इसकी कीमत 68,999 रूपए है और ‘battery as a service’ विकल्प के लिए आपको 36,000 रूपए अलग से देने होंगे। इसकी बिक्री मार्च 2022 से शुरू होगी। ये पढ़ें: MediaTek Dimensity 8100 और Dimensity 8000 5G चिपसेट लॉन्च हुए; जल्दी ही इन स्मार्टफोनों में आएंगे नज़र

9. Pure EV Epluto 7G

Pure EV, एक हैदराबाद की स्टार्ट-अप कंपनी है, जिन्होंने Epluto 7G को लॉन्च किया है। Epluto 7G में आपको अपग्रेडेड फ़ीचर मिलते हैं। इसकी अधिकतम स्पीड 60किमी/घंटा है और ये 120 किलोमीटर तक जाने में सक्षम है। इसमें आपको 2.5kWh की बैटरी मिलती है। इसमें आगे एलसीडी टच डिस्प्ले है, जिसके साथ आप इसमें मौजूद कई स्पीड मोड में से अपने अनुसार सेट कर सकते हैं। Epluto 7G की कीमत 86,999 रूपए है। इसमें आपको 6 रंगों के विकल्प मिलेंगे।

10. Okinawa I-Praise

Okinawa I-Praise को एक एडवांस्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर कहा जा सकता है। इसमें कई हाई-टेक फीचर हैं और आप ऐप द्वारा इसे अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें आपको geo-fencing, ट्रैकिंग, मॉनिटरिंग जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। इसमें 3.3KWh की बैटरी है, जिसे 0 से 100% तक चार्ज होने में लगभग 5 घंटे का समय लगता है। इसकी अधिकतम स्पीड 58 किमी/घंटा है और रेंज 139 किलोमीटर तक की है। भारत में इसकी कीमत 1,07,228 रूपए से शुरू होती है।

11. New Simple One

नयी Simple One, पुरानी का अपग्रेडेड वर्ज़न है, जो मार्च 2022 में लॉन्च हुई है। ये एक चार्ज में 300 km तक दौड़ सकती है। पुराने Simple One के मुकाबले ये 64 किलोमीटर ज़्यादा चल सकती है। साथ ही इसकी बैटरी की क्षमता भी ज़्यादा है और इसमें 8.5kW की मोटर है, जो 72Nm टार्क प्रोड्यूस करती है। नयी Simple One के साथ एक फ़ालतू रिमूवेबल बैटरी भी मिलती है। इसमें 30 लीटर तक का एक बड़ा बूट स्पेस भी है। इसमें कॉल और म्युज़िक कंट्रोल जैसे फ़ीचर भी हैं। आगे की टच डिस्प्ले में आप राइडिंग मोड भी सेट कर सकते हैं और नैविगेशन फ़ीचर भी है। नए Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1,44,999 रूपए है। और इसे पाने के लिए आप Simple Energy की वेबसाइट पर 1,947 रूपए देकर प्री-बुकिंग कर सकते हैं। डिलीवरी जून से शुरू होगी।

Δ