20,000 रूपए में बेस्ट 5G स्मार्टफोन (Best Smartphones Under Rs 20,000)

1. Realme 9 5G SE 

Realme 9 5G SE इस बजट में आने वाला एक काफी अच्छा हैंडसेट है, जो ओक्टा कोर Snapdragon 778G 6nm चिपसेट पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6 इंच की फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले है। इसके अलावा यहां 48+ 2+ 2MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है।  Realme 9 5G Speed Edition में 128GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज है। ये फ़ोन भी 5000mAh बैटरी के साथ आता है और साथ में 30W का फ़ास्ट चार्जर बॉक्स में साथ मिलता है। इन बेहतरीन फीचरों के साथ ये 20,000 रूपए में बेस्ट 5G स्मार्टफोन की सूची में एक अच्छी जगह बना पाया है। 

6+128GB – 19,999 रूपए। 8+128GB – 22,990 रूपए।   

2. Poco X4 5G

POCO X4 Pro भी इस बजट में उपलब्ध एक अच्छा स्मार्टफोन विकल्प है। इसमें 6.67-इंच की फुल एचडी+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले, ओक्टा कोर Snapdragon 695 चिपसेट, 128GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज, 5000mAh की बैटरी और 67W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फ़ीचर शामिल हैं। फ़ोन में प्राइमरी कैमरा 64MP का है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और एक 2MP मैक्रो सेंसर आता है। इसके अलावा सेल्फी के लिए यहां 16MP का पंच-होल सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। सॉफ्टवेयर Android 12 नहीं, बल्कि Android 11 वर्ज़न है, लेकिन इसके साथ लेटेस्ट MIUI 13 इंटरफ़ेस दिया गया है।

6+64GB – 18,999 रूपए6+128GB – 19,999 रूपए।8+128GB – 21,999 रूपए।

3. OnePlus Nord CE 2 Lite 5G

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G भी पिछले महीने भारत में आया है और इसमें Snapdragon 695 चिपसेट के साथ 8GB तक की RAM और 128GB तक की स्टोरेज दी गयी है। फ़ोन में 6.59-इंच की फुल एचडी+ 120Hz डिस्प्ले मौजूद है और इसी में 16MP का फ्रंट कैमरा पंच-होल कटआउट में फिट किया गया है। इसके अलावा 64MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP का मैक्रो सेंसर और 2MP का 4cm मोनो कैमरा, रियर कैमरा सेटअप में शामिल हैं। फ़ोन में 5000mAh बैटरी और 33W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे स्पेसिफिकेशन शामिल हैं।    

6+128GB स्टोरेज – 19,999 रूपए।8+128GB स्टोरेज – 21,999 रूपए।

4 . Redmi Note 11 Pro+ 

Redmi Note 11 Pro+ 5G भी 20,000 रूपए में बेस्ट स्मार्टफोन की लिस्ट में शुमार है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट जे साथ 6.67 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले दी गयी है। 1200 निट्स तक की ब्राइटनेस और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ, ये और भी बेहतर विकल्प बन जाता है। इसका प्राइमरी रियर कैमरा 108MP का है, सेकेंडरी 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो सेंसर भी इस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में शामिल हैं।  इसमें 5000mAh की बैटरी आपको 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है, जो लगभग 40-50  मिनटों में बैटरी को फुल चार्ज करने में सक्षम है। Redmi Note 11 Pro Plus 5G ओक्टा कोर Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ आता है। 

  6+128GB – 19,999 रूपए। 

5. Realme 9 Pro

Realme 9 Pro भी इस साल आया एक अच्छा मिड-रेंज स्मार्टफोन है। इसमें Snapdragon 695 चिपसेट के साथ 8GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज भी है। फ़ोन में 6.6 इंच की फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट,  5000mAh की बड़ी बैटरी और 33W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फीचर भी शामिल हैं। इसमें भी ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद हैं। 64MP मुख्य कैमरा के साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर भी इसमें मौजूद हैं। सामने की तरफ, इसमें भी 16MP का सेल्फी कैमरा Sony IMX471 सेंसर के साथ दिया गया है।

6GB+128GB – 17,999 रूपए8GB+128GB – 20,999 रूपए

6. Samsung Galaxy M33 5G 

अगर आप Samsung ब्रैंड के फैन हैं, तो Samsung Galaxy M33 5G भी इसी बजट में 5G सपोर्ट के साथ उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन में Samsung का अपना Exynos 1280 चिपसेट मौजूद है। स्मार्टफोन में आपको 6.6-इंच की फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है। स्मार्टफोन में 50+ 5+ 2+ 2 MP के क्वाड रियर कैमरे और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में भी दी स्टोरेज के विकल्प उपलब्ध हैं। साथ ही इसमें 6000mAh की बैटरी मौजूद है, जो 25W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। लेकिन चार्जर आपको अलग से लेना होगा।

6+128GB – 17,999 रूपए। 8+128GB – 19,499 रूपए।

7. OPPO K10 5G

Oppo K10 5G कंपनी का इस बजट में लेटेस्ट डिवाइस है। फ़ोन में 6.56-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी, इसके अलावा पावर देने के लिए MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर इसमें दिया गया है। ये लेटेस्ट एंड्राइड वर्ज़न Android 12 पर आधारित ColorOS 12.1 के साथ आएगा। Oppo K10 में 5000mAh की बैटरी है और 33W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी है। कैमरा की बात करें तो, साधारण 48MP + 2MP के दो कैमरे इसके रियर कैमरा सेटअप का हिस्सा हैं, जबकि सामने की तरफ केवल 8MP का फ्रंट कैमरा है, जो वॉटरड्रॉप नौच में मौजूद है। इसमें केवल एक ही 8+128GB का स्टोरेज वैरिएंट उपलब्ध है, जिसकी कीमत 17,499 रूपए है।

8. Redmi Note 11T 5G

Redmi Note 11T 5G के फ़ीचर लगभग चीन के Redmi Note 11 5G जैसे ही हैं। इसमें आपको 6.6-इंच की फुल एचडी+ 90Hz डिस्प्ले मिलती है और पावर देने के लिए MediaTek Dimensity 810 चिपसेट मौजूद है। फ़ोन में Android 12 के साथ MIUI 13 सॉफ्टवेयर, UFS 2.2 स्टोरेज, डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट, 50MP AI प्राइमरी रियर कैमरा, 16MP का सेल्फी सेंसर जैसे फ़ीचर भी शामिल हैं। इसके अलावा इसमें 5000mAh की बैटरी और 33W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फीचर शामिल हैं।

6+64GB – 15,999 रूपए।6+128GB – 16,999 रूपए।8+128GB – 18,999 रूपए।

Δ