ये पढ़ें: Oppo K10 5G भारत में Dimensity 810 चिपसेट के साथ लॉन्च; जानें फ़ीचर और कीमतें

iPhone 12 

इस सेल में iPhone 12 के 64GB वैरिएंट पर पूरे 11,000 रूपए का डिस्काउंट है। फ़ोन की कीमत 65,900 रूपए है और इस सेल में आप इसे 54,900 रूपए में घर लेजा सकते हैं। 

iQOO 9 Pro 

iQOO 9 Pro जल्दी में ही भारत में Snapdragon 8 Gen 1, 144Hz डिस्प्ले और 120W चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ है। कंपनी के इस फ़ोन की एम्.आर.पी 80,000 रूपए है, लेकिन इस सेल के दौरान इसे आप 69,990 रूपए में खरीद सकते हैं। इसके अलावा ICICI कार्ड के साथ इस पर 4,000 का डिस्काउंट और है। तो यहां इस फ़ोन पर आपको 14,000 रूपए की छूट मिल रही है। 

Redmi 10A 

Redmi 10A के 3GB रैम और और 32GB स्टोरेज विकल्प की कीमत 10,999 रूपए है, लेकिन इस मॉनसून कार्निवल सेल में इसे आप मात्र 8,499 रुपये में खरीद सकते हैं। साथ ही HSBC बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 5% का डिस्काउंट भी मिलेगा। 

Realme Narzo 50i 

Realme narzo 50i 4GB+ 64GB वैरिएंट को भी इस सेल में 1,000 रूपए के डिस्काउंट के साथ 8,999 रूपए में आप ले सकते हैं। बैंक ऑफ़ बड़ोदा के कार्ड के साथ आप इस पर 10% और बचा सकते हैं। 

Redmi 10 Prime

इस स्मार्टफ़ोन पर भी आपको 23% तक की छूट मिल रही है। सेल से पहले ये फ़ोन 14,999 रूपए में उपलब्ध था, लेकिन अब 9 जून तक आप इसे 11,499 रूपए में भी खरीद सकते हैं।  ये पढ़ें: Moto G82 Snapdragon 695 के साथ लॉन्च हुआ; लेकिन क्या कीमत सही है ?

Redmi Note 10 Pro 

इस सेल में, Redmi Note 10 Pro फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 732G चिपसेट, 64+8+2+5 MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ उपलब्ध है। इस फ़ोन के 6+128GB मॉडल को 15,999 रूपए और 8+128GB मॉडल को 18,999 रूपए में खरीद सकते हैं। जबकि वैसे इनकी कीमत 19,999 और 21,999 रूपए है। 

Redmi Note 10S

Redmi Note 10S पर भी 3,000 रूपए का डिस्काउंट आप इस मॉनसून कार्निवल सेल में पा सकते हैं। इस डिस्काउंट के बाद फ़ोन की कीमत 13,999 रूपए है। 

Redmi Note 11T 5G 

Redmi Note 11T 5G भी एक अच्छा स्मार्टफोन है, जिसमें MediaTek Dimensity 810 6nm चिपसेट, 33W फ़ास्ट चार्जिंग और 50MP प्राइमरी कैमरा जैसे फ़ीचर हैं। इस सेल में इसके 6+64GB मॉडल की कीमत 18,999 से कम होकर 15,999 रूपए  है और 6+128GB मॉडल की कीमत 20,999 रूपए से 16,999 रूपए हो गयी है। ICICI कार्ड के साथ 1,000 रूपए का डिस्काउंट भी इस पर लागू है। 

Δ