ये पढ़ें: 10 बेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन जो आप ₹20,000 से कम में खरीद सकते हैं

BGMI के बैन होने का कारण

सामने आयी रिपोर्टों के अनुसार, सरकार ने BGMI को भारत में प्रतिबंधित करने का आदेश इसलिए दिया, क्योंकि कुछ समय पहले, इस मोबाइल गेम को लेकर एक माँ-बेटे के बीच छोटा-सा विवाद हुआ और 16 साल के इस बच्चे ने माँ को जान से मार दिया। इसके बाद ये किस्सा एक NGO ने उठाया और ऐसे ही कुछ और मामले सामने आये जहां मोबाइल गेम के आदि युवाओं ने अपने माँ या परिवार में किसी को मार दिया। इसी के सन्दर्भ में इस मोबाइल गेम को बैन करने की मांग की गयी। नतीजा ये हुआ कि BGMI डेवेलपर Krafton को सूचित करते हुए, इस खेल को Apple और Google दोनों स्टोरों से हटाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

बेस्ट BGMI ऑल्टरनेटिव, जो आप खेल सकते हैं – Top 5 BGMI Alternatives 2022

PUBG New State

BGMI के सबसे पहला और बेस्ट विकल्प है, PUBG New State मोबाइल गेम, जो Google और Apple दोनों के स्टोरों पर उपलब्ध है। इस गेम की डेवलपर भी साउथ कोरिया की वही कंपनी कंपनी Krafton है, जिसने BGMI को डिज़ाइन किया या बनाया है। ये एक शानदार बैटल रॉयल गेम है, जिसे PUBG के बैन होने के बाद भारत में लॉन्च किया गया। इसमें भी आपको BGMI से मिलता-जुलता अनुभव ही मिलेगा। .

Call Of Duty: Mobile

Call of Duty: Mobile का एक अलग ही अनुभव है। इसमें अलग करैक्टर, और थोड़ा अलग ग्राफ़िक्स के साथ एक अच्छा अनुभव मिलता है। इसमें आप मल्टी-प्लेयर मोड में और ऑनलाइन खिलाड़ियों के साथ भी खेल सकते हैं। अलग-अलग मैप और ढेरों खिलाड़ियों के साथ इसमें भी आपको BGMI से कम आनंद नहीं मिलता। ये भी एक अच्छा BGMI ऑल्टरनेटिव है।
ये पढ़ें: बेस्ट एंड्राइड गेम जो फ्री में उपलब्ध हैं – 2022

Apex Legends

Apex Legends को भी भारत में लॉन्च होने के बाद, लोगों के काफी पसंद किया है। ये गेम भी Google Play और Apple App स्टोरों पर उपलब्ध है। ये भी BGMI की तरह ही एक बैटल रॉयल गेम है। इसके ग्राफ़िक्स काफी शानदार हैं और इसमें खेलने के लिए BR, Arena और TDM जैसे मोड भी शामिल हैं। इसमें भी BGMI जैसा ही शूटिंग का अनुभव मिलता है, लेकिन साथ ही कुछ और दिलचस्प फ़ीचर भी हैं।

Modern Combat 5

BGMI का एक और सबसे अच्छा विकल्प Modern Combat 5 है। ये एक बेहतरीन फर्स्ट-पर्सन शूटिंग गेम है, जिसमें कई तरह के हथियार और कई करैक्टर खेलने के लिए मिलते हैं। इसमें भी आप ऑनलाइन मल्टी-प्लेयर विकल्प में अन्य खिलाड़ियों के साथ गेम का आनंद ले सकते हैं। BGMI जैसे ही शूटिंग के अनुभव के साथ इसमें काफी अच्छे ग्राफ़िक्स भी शामिल हैं।

Garena Free Fire Max

Garena Free Fire Max एक बेहतरीन बैटल रॉयल गेम है, जो BGMI के जैसा ही है और इसके सबसे अच्छे विकल्प के रूप से आप इसे रख सकते हैं। हालांकि ये गेम भी बैन है, लेकिन Max वर्ज़न अब भी Google play store और Apple store पर उपलब्ध है। इसमें आपको BGMI जैसे ही फ़ीचर मिलेंगे और इसका इंटरफ़ेस भी कुछ-कुछ वैसा ही है, तो इसे खेलना आपके लिए आसान होगा।

Δ