ये पढ़ें: जानें पुराने Galaxy Fold के मुकाबले कितना अलग है नया Galaxy Z Fold 4

Samsung Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 की कीमतें

ये दोनों फोल्डेबल स्मार्टफोन तीन-तीन स्टोरेज विकल्पों में सामने आये हैं। इनमें Z Flip 4 बैंगनी (Bora Purple), ग्रे (Graphite) और गुलाबी-सुनहरे (Pink Gold) रंगों में उपलब्ध है। वहीँ Galaxy Z Fold 4 ग्रे-ग्रीन (Graygreen), भूरे (Beige) और काले (Phantom Black) रंगों में उपलब्ध है। Galaxy Z Flip 4

8+128GB – 89,999 रूपए। 8+256GB – 94,999 रूपए। 8+256GB (Bespoke Edition) – 97,999 रूपए।

Galaxy Z Fold 4

12+256GB – 1,54,999 रूपए। 12+512GB – 1,64,999 रूपए। 12+1TB – 1,84,999 रूपए।

लॉन्च ऑफर

HDFC क्रेडिट / डेबिट कार्डों द्वारा Fold 4 खरीदने पर 8,000 रूपए का और Flip 4 खरीदने पर 7,000 रूपए का कैशबैक ऑफर भी है।अगर आप Z Fold 4 को प्री-बुक करते हैं, तो Galaxy Watch 4 Classic 46mm को मात्र 2,999 रूपए में खरीद पाएंगे, जबकि इसकी असल कीमत 34,999 रूपए है। Galaxy Z Flip 4 को प्री-बुक करने पर, Galaxy Watch 4 Classic 42mm को मात्र 2,999 रूपए में खरीद सकते हैं, जबकि इसकी असल कीमत 31,999 रूपए है। प्री-बुक करने वाले ग्राहकों को 1 साल की Samsung Care Plus की मेम्बरशिप जिसकी कीमत 11,999 रूपए है, मात्र 6,000 में मिलेगी। इन डिवाइसों पर 24 महीने तक का नो कॉस्ट EMI ऑफर भी है। जो लोग इन दोनों स्मार्टफोनों को Samsung Live के दौरान 17 अगस्त रात 12 बजे से पहले बुक करते हैं, उन्हें 5,199 रूपए का वायरलेस चार्जर मुफ्त मिलेगा। जल्दी कीजिये, केवल कुछ घंटे ही बाकी हैं। इसके अलावा 17 अगस्त रात 12 बजे से पहले Galaxy Z Flip 4 Bespoke Edition प्री-बुक करने वालों को 2,000 रूपए का स्लिम क्लियर कवर भी मुफ्त में मिलेगा।

Δ