ट्विटर पर शाओमी ने अपने सेल रिकॉर्ड के साथ टीवी के लांच से जुडी जानकरी को शेयर किया है। कंपनी के अनुसार साल 2020 के Q4 में 25% मार्किट शेयर के आकड़ें को ब्रांड ने छु लिया है।इसके अलावा कंपनी ने पीछे 3 सा लमे 6 मिलियन से ज्यादा टीवी सेट्स को इंडिया में शिप किया है।

Xiaomi Mi QLED TV 75 के आपेक्षित फीचर

उम्मीद है की कंपनी अपने Mi TV Q1 75-इंच को कुछ सुधार के साथ इंडियन मार्किट में पेश कर सकता है। तो अगर यह सच साबित होता है जो आपको यहाँ 75-इंच QLED क्वांटम डॉट आधारित LED डिस्प्ले, 4K रेज़ोलुशन, 1000 निट्स ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है। पैनल डॉल्बी विज़न, HDR10+, HDR10 और HLG स्टैण्डर्ड को सपोर्ट करता है। ऑडियो आउटपुट के लिए यहाँ ड्यूल 15W स्पीकर डॉल्बी आत्मोस सपोर्ट के साथ मिलते है। शाओमी टीवी को इंडियन यूजर के लिए थोडा थोडा कस्टमाइज भी कर सकता है। MI QLED TV में MediaTEk MT9611 चिपसेट Mail G52 GPU, 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ आती है। MI QLED TV 75 को इंडिया मे 1.50 लाख की कीमत के प्राइस टैग के साथ लांच किया जा सकता है। अप्रैल 23 को कंपनी सिर्फ टीवी ही नहीं Mi 11X, Mi 11X Pro और Mi 111 Ultra तीन स्मार्टफोन भी पेश कर सकता है। इसके आलवा लांच इवेंट में आपको Mi band 6 भी देखने को मिल सकता है। इस से पहले कंपनी अपने सब-ब्रांड Redmi के तहत X-सीरीज में X50, X55 और X60 ये तीन स्मार्ट टीवी 32,999 रुपए की कीमत में पेश लांच कर चुकी है।

Δ