अभी तक Instagram पर आप किसी भी भाषा में टेक्स्ट लिख सकते हैं, लेकिन निकटतम भविष्य में जब ये नया फ़ीचर आएगा तो आप किसी भी भाषा में लिखे गए मैसेज को अपनी पसंदीदा भाषा में ट्रांसलेट करके उसे समझ भी पाएंगे। अब Instagram पर उपयोगकर्ता सरल भाषा में सब समझ सके, इसके लिए 90 भाषाओं में ट्रांसलेशन किया जा सकता है जिसमें अंग्रेजी, हिंदी भी शामिल हैं। इस ऐप में नयी अपडेट के साथ आप अब “See translation” का विकल्प देखेंगे”। ये आपको Instagram Story के टॉप पर बायीं तरफ नज़र आएगा। अगर आप सामने मौजूद टेक्स्ट या मैसेज का ट्रांसलेशन किसी भी भाषा में चाहते हैं, तो इस विकल्प पर टैप कर सकते हैं।
इस नए फ़ीचर को लेकर Instagram ने लिखा है कि, “जब आप ऐप खोलने पर अपनी ऐप में चुनी हुई भाषा के अतिरिक्त किसी भी अन्य भाषा में टेक्स्ट के साथ कोई स्टोरी देखेंगे तो आपको ऊपर बाईं तरफ ‘See Translation’ का नोटिस दिखेगा। इसे चुनने पर ट्रांसलेशन के साथ पॉप-अप आएगा।
हालांकि ये नया ट्रांसलेशन फ़ीचर अभी सिर्फ Instagram Stories तक ही सीमित है। साथ ही इसमें टेक्स्ट में ट्रांसलेशन आएगा और ऑडियो ट्रांसलेशन यहां नहीं मिलेगा। ये नया फ़ीचर जल्दी ही विश्व-भर में उपलब्ध होगा और इसमें हिंदी, अरबी, जापानी, पुर्तगाली, अंग्रेजी, सहित 90 भाषाओँ का सपोर्ट है।
हाल ही में कंपनी ने अपने उपयोगकर्ताओं के लिए नया “Sensitive content” विकल्प भी दिया है, जिसमें यूज़र अपनी Explore feed में क्या आता है या क्या देखना चाहता है, उसे नियंत्रित कर सकता है। इसमें आपको मौका मिलता है कि आप इंस्टाग्राम पर अपनी फीड में किस तरह का sensitive content देखना चाहते हैं, उसे अपने अनुसार तय कर सकते हैं। कंपनी के अनुसार, Instagram अकाउंट को उपयोगकर्ता अपने अनुसार ढालें यही सही है और इसीलिए किसी भी पोस्ट पर कमेंट को बंद करना और किसी को वो पोस्ट न देखने देना जैसे विकल्प दिए गए हैं।

Δ