JioPhone Next में Android द्वारा आपको नया Pragati OS मिलेगा। ये ऑपरेटिंग सिस्टम ख़ासतौर से इसी फ़ोन के लिए बनाया गया है और इस फ़ोन की ख़ासियत भी यही है। कंपनी के अनुसार, इसे विशेष रूप से Jio और Google द्वारा सभी लोगों की Pragati (प्रगति) के लिए तैयार किया गया है, जो आपको किफ़ायती दामों में एक स्मूथ और अच्छा अनुभव दे सके। आज जो वीडियो सामने आयी है, उसमें इस फ़ोन के बारे में और भी काफी कुछ सामने आया है, इस फ़ोन की डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग से सम्बंधित कई बातों पर रौशनी डाली गयी है। ये मेड फॉर इंडिया, मेड इन इंडिया और मेड बाय इंडिया है, जिसमें कुछ ख़ास फ़ीचर मौजूद हैं। साथ भी ये भी बताया गया है कि 5 साल के समय में Jio भारत के 430 मिलियन लोगों तक पहुँच गया है। अब कंपनी इसके आगे बढ़ रही है और आने वाले नए समय में सभी के लिए एक स्मार्टफोन बना रही है, जो क्षेत्र, क्लास, बजट की परवाह न करके, डिजिटल टेक्नोलॉजी को सभी तक पहुंचा सके। आइये इस बजट स्मार्टफोन के मुख्य 5 फ़ीचरों पर नज़र डालते हैं। ट्रांसलेट: ‘Translate’ (ट्रांसलेट) फ़ीचर द्वारा स्क्रीन पर आ रहे पेज को आप, अपनी पसंद की किसी भी भाषा में ट्रांसलेट कर सकते हैं। इस फ़ीचर के साथ आप न केवल हिंदी, अंग्रेजी, बल्कि अपनी पसंद की अन्य भाषाओँ में भी कंटेंट को पढ़ सकते हैं।
प्रगति ओएस (Pragati OS): ये स्मार्टफोन प्रगति सॉफ्टवेयर (Pragati OS) पर चलेगा। यह Google द्वारा बनाया गया एंड्रॉइड आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम है, जिसे खासतौर से भारतीयों के लिए बनाया गया है। साथ ही JioPhone Next, Pragati OS के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा। इसमें आपको Google और Jio की सभी ऐप्स पहले से इनस्टॉल की हुई (pre-installed) मिलेंगी। स्मार्ट कैमरा: ये स्मार्टफोन एक स्मार्ट कैमरा के साथ आएगा। इसमें आपको पिछली तरफ 13MP का रियर कैमरा मिलेगा जिसमें पोर्ट्रेट मोड, नाइट मोड और ऑटोमेटिकली ब्लर बैकग्राउंड जैसे कई फोटोग्राफी मोड भी मिलेंगे। इसके अलावा इसमें भारत की रस्मों और त्योहारों को ध्यान में रखते हुए कई भारतीय AR फ़िल्टर भी दिए गए हैं। रीड लाउड (ज़ोर से पढ़ना): इसमें वौइस् असिस्टेंट के साथ उपयोगकर्ता फ़ोन को कमांड देकर उस भाषा में कंटेंट को सुन सकते हैं, जो उनकी पसंदीदा हो या उन्हें समझ आती हो। इसी तरह किसी भी भाषा में बोलकर आप इंटरनेट से भी जानकारी पा सकते हैं। औटोमटिक सॉफ्टवेयर अपग्रेड: JioPhone Next में आटोमेटिक सॉफ्टवेयर अपडेट होते रहेंगे, जिनके द्वारा नवीनतम फीचरों के साथ ये हमेशा आपको सर्वोत्तम अनुभव देगा। इन सबके अलावा फ़ोन में क्वालकॉम का प्रोसेसर, ऑप्टीमाइज़्ड कनेक्टिविटी, ट्रांसलेशन फ़ीचर, 13MP रियर कैमरा, जैसे फ़ीचर मौजूद होंगे।

Δ