मनु कुमार जैन ने अपने ट्विटर हैंडल द्वारा बताया है कि भारत में Xiaomi के किन स्मार्टफोनों पर MIUI 13 अपडेट सबसे पहले आएगा। 2022 के पहले टीम महीनों में जिन फोनों पर ये अपडेट आने वाला है, उनमें कहीं आपका फ़ोन भी तो शामिल नहीं, आप यहां देख सकते हैं। फरवरी-मार्च 2022 में Xiaomi के इन स्मार्टफोनों पर ये अपडेट आने वाला है।

Mi 11 UltraMi 11X Pro Mi 11XXiaomi 11T ProXiaomi 11 Lite 5G NEMi 11 LiteRedmi Note 10Redmi Note 10 ProRedmi Note 10 Pro MaxRedmi 10 Prime

MIUI 13 अपडेट के साथ आपको कई नए फीचर मिलने वाले हैं।

MIUI 13 के साथ इस बार आपको नए विजेट और साइड में नया मेनू मिलेगा। इस बार आप फ़ोन को और ऐप वॉल्ट को अपने अनुसार ज़्यादा पर्सनलाइज़ कर सकतेहैं हैं। विजेट चार अलग साइजों में (2×1, 2×2, 2×3, 4×2, और 4×4) उपलब्ध होगा। साइड बार में भी इस बार आप अपनी पसंद की ऐप्स को जगह दे सकते हैं। अब साइड बार के साथ आप कई ऐप्स और टूल्स को फ्लोटिंग विंडो में बस एक स्वाइप के साथ एक्सेस या इस्तेमाल कर पाएंगे। आप यहां 10 ऐप तक रख सकते हैं। इसके अलावा इस बार इस अपडेट के साथ फोनों में ऑप्टीमाइज़्ड स्टोरेज सिस्टम आएगा, जिससे फाइल को रीड और राइट करने की स्पीड बढ़ेगी। कंपनी इसे लिक्विड स्टोरेज का नाम दे रही है। साथ ही RAM ऑप्टिमाइजेशन को भी एटमाइज़्ड मेमोरी (Atomized Memory) का नाम दिया गया है। इसके साथ फ़ोन का बैकग्राउंड प्रोसेस 40% तेज़ होगा।एक स्मार्ट बैलेंस फ़ीचर भी है, जिससे स्मार्टफोनों की बैटरी 10% तक बढ़ सकेगी। इसके अलावा यहां सुपर वॉलपेपर भी जोड़ा गया है। गेमिंग मोड के तौर पर “Game Space” फ़ीचर भी इस अपडेट के बाद आपको Xiaomi के फोनों में नज़र आएगा।

Δ