ये पढ़ें: Realme GT Neo 3T 80W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मिड-रेंज बाज़ार में लॉन्च हुआ

Moto G82 5G कीमतें और उपलब्धता

Moto G82 5G को आप भारत में दो स्टोरेज विकल्पों में Flipkart और Reliance Digital से खरीद सकते हैं। फ़ोन में सफ़ेद (White Lily) और ग्रे (Meteorite Grey) रंग के वैरिएंट उपलब्ध होंगे।

6GB+128GB – 21,499 रूपए। 8GB+128GB – 22,999 रूपए।

SBI क्रेडिट कार्ड द्वारा खरीदने पर आपको इन दोनों मॉडलों पर 1500 रूपए का कैशबैक मिलेगा, जिसके बाद कीमतें 19,999 और 21,499 रूपए होगी। फ़ोन की सेल 14 जून से शुरू होगी।

Motorola G82 5G स्पेसिफिकेशन

Moto G82 में 6.6-इंच की फुल एचडी+ pOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गयी है। स्क्रीन में 10-बिट कलर और 360Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट भी है। स्क्रीन में बीचों-बीच आपको पंच-होल कटआउट नज़र आएगा, जिसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। ये पढ़ें: Macbook Air M2 सीरीज़ भारत में कई नए फीचरों के साथ लॉन्च, लेकिन क्या 1,19,900 रूपए में खरीदेंगे आप ? फ़ोन में ओक्टा कोर Snapdragon 695 चिपसेट मौजूद है, जो 8GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज के साथ यहाँ दिया गया है। फ़ोन में लेटेस्ट Android 12 वर्ज़न है, लेकिन कम्पनी ने यहां केवल 1 सॉफ्टवेयर अपडेट साल तक के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है। हालांकि यहां कम-से-कम 2 सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने चाहिए। इसके अलावा इसमें भी 5000mAh की ही बैटरी है, और ये 30W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ यहां मिलेगी। हालांकि इसी चिपसेट के साथ आने वाले Poco X4 Pro और Redmi Note 11 Pro Plus 5G में 67W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जबकि इनकी कीमतें Moto G82 से कम हैं। ये पढ़ें: Moto e32s रिव्यु: 10,000 रूपए से कम में एक अच्छा बजट स्मार्टफोन इस स्मार्टफोन में भी लगभग हर मिड-रेंज फ़ोन की तरह ट्रिपल रियर कैमरे ही दिए गए हैं, जिनमें 50MP मुख्य कैमरा के साथ 8MP अल्ट्रा वाइड और 2MP मैक्रो कैमरे मिलते हैं। हालांकि ये यहां अच्छी है कि फ़ोन आपको IP52 रेटिंग के साथ मिलता है, यानि पानी और धूल से कुछ हद तक सुरक्षित है। साथ ही कंपनी का दावा ये भी है कि अपनी कीमत में ये सबसे स्लिम यानि पतला और हल्का फ़ोन है। फ़ोन की थिकनेस (मोटाई) 7.99mm और वज़न 173 ग्राम है।

  1. Punch hole, Super Amoled Display With Gorilla glass protection 2. 6gb/128gb 3. Powerful processor (not for gaming) 4. Fast charging support 5. Weight under 180gm 6. Dolby dual stereo speaker 7. Career aggregation, Ufs- 2.2 storage 8. Latest Android version/ with regular update 9. Slim design (8mm) 10. Decent camera (1.8 physical aperture) ultra wide. realme 9pro+ or narzo50 pro OR Moto G82

Δ