ये पढ़ें: इन 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइकों के साथ अब होगा आपका सफर आसान

भारत में Ola S1 Pro की कीमत क्या है ?

Ola S1 Pro की एक्स-शोरूम कीमत 1,40,000 रूपए है, लेकिन इस Ola S1 Pro दिवाली ऑफर के चलते आप इसे 10,000 रूपए के डिस्काउंट के साथ अभी 1,30,000 रूपए में खरीद सकते हैं। साथ ही त्यौहार के इस सीज़न में कपनी ज़ीरो प्रोसेसिंग फीस के साथ लोन भी दे रही है। वहीँ इसके बेस मॉडल, Ola S1 जो की इसी साल ऑफर प्राइस 99,999 रूपए में लॉन्च हुआ है। कम्पनी ने दिवाली के मौके पर इसकी कीमत भी नहीं बढ़ाई है और ये अब भी ऑफर प्राइस (99,999 रूपए) में ही उपलब्ध है
ये पढ़ें: इन पांच कारणों से नए Ola S1 को चुन सकते हैं आप अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर

Ola S1 Pro स्पेसिफिकेशन

Ola S1 Pro सिंगल चार्ज में 181 किलोमीटर तक चलने वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसमें 4kWh की बैटरी मिलती है। इसमें सामने 7-इंच की टच डिस्प्ले मिलती है और ये कंपनी ने अपने MoveOS 2.0 के साथ काम करती है। इसका डिज़ाइन काफी स्लीक है और ये 10 रंगों में उपलब्ध है। इसके अलावा Ola S1 Pro 11.3bhp का हार्सपावर और 58Nm की टार्क देने में सक्षम है।

Δ