ये पढ़ें: अप्रैल 2022 में भारत में लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्टफोन

OnePlus 10 Pro – 31 मार्च

OnePlus 10 Pro भारत में आज यानि 31 मार्च को लॉन्च हो रहा है। फ़ोन की कीमत भी 67,000 से 72,000 रूपए के बीच बतायी जा रही है। OnePlus 10 Pro नए ओक्टा कोर 4nm Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट पर काम करता है। इसमें QHD+ 2K AMOLED LTPO 2.0 डिस्प्ले है। फ़ोन में सभी लेटेस्ट फ़ीचर जैसे 120Hz रिफ्रेश रेट, LPDDR5 RAM, UFS 3.1 स्टोरेज, 80W फ़ास्ट चार्जिंग, 48MP प्राइमरी कैमरा (Sony IMX789 सेंसर), 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा (Samsung JN1 सेंसर), 32MP का फ्रंट कैमरा (Sony IMX615 सेंसर) शामिल हैं।

OnePlus Nord CE 2 Lite – अप्रैल 2022

Nord CE 2 Lite की लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आयी है, लेकिन इसे कुछ सर्टिफिकेशन साइटों पर देखा गया है। अफवाहों के अनुसार ये फ़ोन अप्रैल में ही लॉन्च होगा, जिसकी कीमत 20,000 तक हो सकती है। लीक हुए स्पेसिफिकेशनों के अनुसार, OnePlus Nord CE 2 Lite में 6.58-इंच की फुल एचडी+ LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आना संभव है। फ़ोन में Snapdragon 695 चिपसेट और ट्रिपल रियर कैमरे आ सकते हैं। इसके अलावा इसमें 3.5mm ऑडियो जैक, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, Type-C पोर्ट और 5G सपोर्ट जैसे फ़ीचर आएंगे। ये पढ़ें: 2022 में उपलब्ध 10 बेस्ट फ़ास्ट चार्जिंग स्मार्टफोन

OnePlus Nord 2T – अप्रैल के अंत में या मई 2022

OnePlus Nord 2T, पिछले साल जून में लॉन्च हुए Nord 2 का सक्सेसर है। इस स्मार्टफोन को रोडमैप में तो देखा गया ही है। साथ ही टिपस्टर योगेश ब्रार द्वारा इसके स्पेसिफिकेशन भी लॉन्च से पहले ही लीक हो गए हैं। ये एक मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा, जिसकी कीमत 30,000 रूपए के आस-पास हो सकती है। Nord 2T में 6.43-इंच FHD+ AMOLED 90Hz डिस्प्ले आ सकती है और पावर देने के लिए यहां MediaTek Dimensity 1300 आना संभव है। Nord 2 में कंपनी ने Dimensity 1200 चिपसेट का इस्तेमाल किया था। इसके अलावा इसमें आपको ट्रिपल रियर कैमरे, 32MP का सेल्फी सेंसर और 80W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फ़ीचर देखने को मिलेंगे।

OnePlus 10R – मई 2022

OnePlus 10R, कंपनी का 150W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आने वाला पहले स्मार्टफोन हो सकता है। इसमें लेटेस्ट MediaTek Dimensity 8100 चिपसेट के आने की खबर है। ये स्मार्टफोन मई 2022 में लॉन्च किया जायेगा। OnePlus 10R में फुल एचडी+ 120Hz AMOLED स्क्रीन, 12GB तक की LPDDR5 RAM, 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज, 50+8+2 MP ट्रिपल रियर सेंसर और 4500mAh की बैटरी जैसे फ़ीचर देखने को मिल सकते हैं।
ये पढ़ें: OnePlus 10R, 150W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ हो सकता है लॉन्च, लीक हुए सभी स्पेसिफिकेशन

OnePlus Nord 3 – जुलाई 2022

OnePlus Nord 3 को लेकर भी कई लीक आयीं हैं, जिनके अनुसार इस फ़ोन में 10R जैसे ही फ़ीचर मिल सकते हैं। बताया जा रहा है कि ये एक मिड-रेंज डिवाइस होगा। सूत्रों की मानें तो Nord 3 में ओक्टा कोर MediaTek Dimensity 8100 चिपसेट, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। इसमें भी 150W चार्जिंग आने की सम्भावना है। इस स्मार्टफोन में लगभग सभी फ़ीचर वही होंगे, जो हाल ही में चीन में लॉन्च हुए Realme GT Neo 3 के हैं।

OnePlus 10 Ultra (10 Pro Plus) – सितम्बर 2022

OnePlus 10 Ultra का नाम, तभी से सामने आ रहा है, जब से OnePlus 10 Pro लॉन्च हुआ है। रिपोर्ट्स कहती हैं कि ये एक फ्लैगशिप डिवाइस होगा, जिसकी कीमत 70,000 रुपये के आसपास हो सकती है। बताया जा रहा है कि OnePlus 10 Ultra में Snapdragon 8 Gen 1 अपग्रेडेड वर्ज़न यानि Snapdragon 8 Gen 1 Plus चिपसेट होगा। इस चिपसेट को लेकर भी कई लीक आये हैं और मई 2022 में इसके लॉन्च होने की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा इस फ़ोन में WQHD+ E5 AMOLED डिस्प्ले आ सकती है। तो ये हैं वो OnePlus फ़ोन, जो इस साल हमें देखने को मिल सकते हैं। इन स्मार्टफोनों में से आपको कौन-सा सबसे ज़्यादा दिलचस्प (interesting) लगता है, आप हमें कमेंट सेक्शन में बता सकते हैं। बाकी की टेक ख़बरों के लिए आप हमारी वेबसाइट पर जाकर अन्य आर्टिकल पढ़ सकते हैं।

Δ