OnePlus Nord Watch कीमतें और उपलब्धता

Nord Watch हालांकि एक अफोर्डेबल घड़ी है, लेकिन इसमें OnePlus यहां AMOLED स्क्रीन और 100 से ज़्यादा वॉच फेस जैसे फ़ीचर ऑफर कर रहा है। इसकी कीमत 4,999 रूपए है। लेकिन आप Axis बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्डों के साथ इसे 4,499 रूपए में खरीद सकते हैं, यानि 500 रूपए का डिस्काउंट। EMI विकल्प के साथ खरीदने पर भी ये ऑफर लागू है। इसे दो रंगों काले (Midnight Black) और नीले (Deep Blue) में पेश किया गया है। ये आज से ही ऑफिशियल वेबसाइट oneplus.in/oneplus-nord-watch पर सेल के लिए उपलब्ध है।

OnePlus Nord Watch स्पेसिफिकेशन  

Nord Watch में 1.78-इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जो 500 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ आती है और इसमें स्टैण्डर्ड 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट है। इसमें आपको चौकोर डायल मिलेगा, जिसके किनारे कर्व्ड हैं। साथ ही स्क्रीन के लिए यहां 100 से ज़्यादा वॉच फेस दिए गए हैं। इसमें दायीं तरफ एक बटन है, जिसके द्वारा आप इसे नेविगेट कर सकते हैं और जो एक्टिविटी या फ़ीचर चुनना चाहें, चुन सकते हैं। Nord Watch में 105 स्पोर्ट्स मोड हैं। इसके अलावा आप इसे अपने Android व iOS फ़ोन से कनेक्ट करके अपना ब्लड ऑक्सीजन, हार्ट रेट और स्ट्रेस लेवल मॉनिटर कर सकते हैं। साथ ही इसमें स्लीप ट्रैकिंग भी है और महिलायों के लिए पीरियड साइकिल ट्रैकिंग सिस्टम भी है। कंपनी के अनुसार ये आपको रियल-टाइम हेल्थ डाटा बताने में सक्षम है। साथ ही IP68 सर्टिफिकेशन के साथ ये पानी और धूल से सुरक्षित है। कम्पनी ने यहां बैटरी की जानकारी तो नहीं दी, लेकिन ये कहा है कि ये सिंगल चार्ज में 10 दिन तक चल जाती है।

Δ