वैसे, इस बार Samsung ने भारत में ये सभी फ़ोन Exynos चिपसेट नहीं, बल्कि Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ लॉन्च किये हैं। इसके अलावा तीनों स्मार्टफोनों में Android 12 पर आधारित One UI 4.1 भी है। ये पढ़ें: OnePlus Nord CE 2 और OnePlus Y सीरीज़ स्मार्ट टीवी आज भारत में होंगे लॉन्च; जानें कैसे देखें इवेंट और क्या हैं स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy S22 सीरीज़ की भारतीय कीमतें

Galaxy S22 सीरीज़ के तीनों स्मार्टफोनों Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra कीमतें 72,999 रूपए से शुरू होकर 1,18,999 रूपए तक जाती हैं। इन स्मार्टफोनों के प्री-आर्डर पहले ही शुरू हो चुके हैं, हालांकि ये सेल के लिए कब उपलब्ध होंगे, इसकी जानकारी आना अभी बाकी है।

Samsung Galaxy S22

Galaxy S22 में 6.1-इंच की full HD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिस पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस भी लगा है। आई कम्फर्ट शील्ड, 120Hz तक की अडैप्टिव रिफ्रेश रेट डिस्प्ले भी आपको इस फ़ोन में मिलेंगी। इसमें 50MP मुख्य कैमरा, 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 10MP का टेलीफ़ोटो लेंस शामिल है। लेकिन इस बार भी कंपनी ने इसमें 25W की फ़ास्ट चार्जिंग ही दी है और बैटरी की बात करें तो, वो 3700mAh की है।

Samsung Galaxy S22+

वहीँ S22+ में 6.6-इंच की FHD+ डायनामिक 2X AMOLED डिस्प्ले है। इसमें भी आई कम्फर्ट शील्ड है। इसमें भी ट्रिपल कैमरा ही दिए गए हैं, जिनमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 10MP का टेलीफ़ोटो कैमरा शामिल है। साथ ही Galaxy S22 और S22+, दोनों में 10MP का सेल्फी कैमरा आएगा। इसमें 4500mAh की बैटरी, 45W फ़ास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है। चिपसेट और स्टोरेज इसमें S22 जैसे ही हैं।

Samsung Galaxy S22 Ultra

ये पढ़ें: Realme 9 Pro सीरीज़ लॉन्च हुई; किफ़ायती दामों में मिलेंगे फ्लैगशिप Sony sensor, लाइट शिफ्ट डिज़ाइन, Android 12 जैसे फ़ीचर इस बार इस सीरीज़ के टॉप-एन्ड फ़ोन में आपको S Pen का सपोर्ट मिलता है। इसी कारण इसे Note सीरीज़ का रिप्लेसमेंट करार दिया जा रहा है। फ़ोन में 6.8-इंच की Edge QHD Dynamic AMOLED 2x डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गयी है। इसमें आपको 1750 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस, इसकी स्क्रीन की सुरक्षा करता है। इसमें Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट ही है। Samsung Galaxy S22 Ultra में S-Pen और बेहतर काम करे, इसके लिए इसमें Wacom तकनीक भी दी गयी है। बाकी दोनों फोनों के मुकाबले इसमें आपको क्वैड रियर कैमरा दिए गए हैं, जिसमें मुख्य कैमरा 108MP का है। इसमें 5000mAh की बैटरी और 45W की फ़ास्ट चार्जिंग मिलती है।

Δ