JioTV ऐप के साथ आपको लगभग 650 TV चैनल मुफ्त में देखने को मिलते हैं। इनमें फिल्मों (Zee Cinema, Sony Max, Star Movies, etc), धारावाहिकों के (Zee TV, Star Plus,Colors TV, etc.), म्युज़िक, स्पोर्ट्स, धार्मिक, बच्चों के लिए, लगभग 100 एचडी चैनल शामिल हैं और आप इन्हें 15 अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। साथ ही सभी चैनलों पर अगले सात दिन तक किस समय पर क्या आने वाला है, उसकी भी ये ऐप आपको पूरी जानकारी देती है। एक और अच्छी बात ये है कि इसमें आपके पास जो भी आप देख रहे हैं, उसे किस भी समय देखने और पॉज/ प्ले करने का भी विकल्प मौजूद है। अब ये सब सुविधाएं तो Jio TV ऐप पर है, लेकिन एक समस्या या चीज़ है, जो इसमें उपयोगकर्ताओं को खटकती है। और वो ये है कि Jio TV से न तो आप अपनी स्मार्ट टीवी पर कुछ कास्ट कर पाते हैं, न ही Jio TV का कोई वेब वर्ज़न है जिसे आप लैपटॉप, टीवी या अपने कंप्यूटर पर चला सकें। लेकिन बड़ी स्क्रीन पर देखने में आनंद ही अलग है। अगर हम आपसे कहें, कि कुछ तरीकों से आप Jio TV को अपने Smart TV पर भी देख सकते हैं। आइये हम बताते हैं कि किस तरह आप Jio TV को फ़ोन के साथ Smart TV पर भी देख सकते हैं।

कैसे Smart TV पर JioTV को डाउनलोड व इंस्टॉल करें

Jio TV को Andoid TV के लिए अभी तक आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया गया है। लेकिन एक तरीका है जिससे आप इस एप्लीकेशन का आनंद अपने टेलीविज़न पर ले सकते हैं, और वो भी बिना किसी अन्य डिवाइस जैसे कि Fire Stick के। जानने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स पर नज़र डालें।

How to Watch JioTV [Video Tutorial in Hindi]

लैपटॉप या कंप्यूटर पर Jio TV को कैसे डाउनलोड करें

Reliance ने लैपटॉप पर भी इस तरह की कोई सुविधा नहीं दी है। लेकिन ऐसे में एंड्राइड एमुलेटर के साथ आप अपने लैपटॉप या पीसी पर JioTV को फ्री में देख सकते हैं। इसके लिए आप BlueStacks, LD Player, MEmu, Nox, GameLoop, PrimeOS, Android Studio, जैसी एंड्राइड एमुलेटर की सहायता ले सकते हैं। आइये जानते हैं कि कैसे आप लैपटॉप में JioTV चला सकते हैं। अब इनमें से आप JioTV देखने के लिए कौन-सा तरीका अपनाने वाले हैं। इस्तेमाल करने के बाद आप अपना अनुभव हमसे कमेंट बॉक्स में बाँट सकते हैं।

Δ