Sony LIV Premium प्लान की कीमत 299 रूपए प्रति महीने, 699 रूपए 6 महीने के लिए और एक साल के लिए 999 रूपए है। इस प्लान में आप Sony LIV के एक्सक्लूसिव ओरिजिनल कंटेंट, नए इंटरनेशनल शो, सोनी चैनल की लाइव फीड, और सभी हिंदी धारावाहिकों के नए एपिसोड देख सकते हैं।

कैसे पाएं Sony LIV के Premium प्लान का फ्री सब्सक्रिप्शन ( How to get Sony LIV subscription for free )

अगर आप Jio Fiber, या Paytm First की सेवाएं खरीद रहे हैं, तो उनके साथ Sony LIV Premium प्लान सब्सक्रिप्शन आपको मुफ्त मिल जायेगा। इसके अलावा आप Flipkart से खरीददारी करते हैं, तो Flipkart Supercoins द्वारा भी इस ऐप का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। और भी कई तरीकों से आप इसे फ्री में पा सकते हैं, जिन्हें आप नीचे इसी लेख में देख सकते हैं।

Jio Fiber के साथ पाएं Sony LIV फ्री सब्सक्रिप्शन

Paytm First के साथ मिलता है Sony LIV फ्री सब्सक्रिप्शन

Paytm First, Paytm की मेम्बरशिप लेने वालों को Paytm First का एक्सेस मिलता है। इस मेम्बरशिप प्लान में मेम्बरों को paytm द्वारा भुगतान करने पर कैशबैक, फ़ूड एप्लीकेशन का उपयोग करने पर अच्छे डिस्काउंट, और Zee5, Voot, Sony LIV जैसे एंटरटेनमेंट ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलता है। लेकिन Paytm पर Paytm First मेम्बरशिप के लिए आपको 899 रूपए का भुगतान करना होगा।

Paytm ऐप पर Paytm First सर्च करें और इसे खरीदने के लिए ऑनलाइन तरीकों द्वारा पैसों का भुगतान करें। इसके बाद आपको एक कोड के साथ मैसेज आएगा, जिससे आप Sony LIV ऐप का सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं। अब ऐप को खोलकर, View offers सेक्शन में जाएँ और वहाँ ये कोड भरें। इसके बाद avail offer पर क्लिक करें और अब 6 महीने तक आराम से Sony LIV Premium प्लान का लुत्फ़ उठाएं।

Flipkart SuperCoins द्वारा पाएं Sony LIV Premium सब्सक्रिप्शन

जो लोग Flipkart से खरीददारी करते हैं, उनके अकाउंट में Flipkart SuperCoins अक्सर जमा होते हैं, और इन्हीं के साथ आप Sony LIV का प्रीमियम प्लान पा सकते हैं। याद रहे कि एक Supercoin की कीमत 1 रूपए है और Sony LIV Premium प्लान का एक महीने का प्लान 299 रूपए और 6 महीने का प्लान 699 रूपए का है।

Flipkart ऐप आपके फ़ोन पर तो होगा ही। ऐप पर नीचे नेविगेशन बार में से ‘SuperCoin’ सेलेक्ट करें। थोड़ा सा नीचे स्क्रॉल करते ही आपको Sony LIV का विकल्प दिखेगा। यहां इसके 6 महीने या 1 महीने का सब्सक्रिप्शन खरीदने का विकल्प होगा और Supercoins के साथ आप इसे खरीद सकते हैं। इसके बाद आपको एक 6 अंकों का कोड मिलेगा। Sony LIV ऐप को खोलकर आप ये कोड View offer में एंटर करें।

Google Pay & PayTM द्वारा Sony LIV फ्री सब्सक्रिप्शन

इन सबके अलावा अगर आप google pay और Paytm ऐप का इस्तेमाल करते हैं। तो इनके द्वारा पेमेंट करने पर भी आपको कूपन रिवॉर्ड के ज़रिये Sony LIV ऐप का सब्सक्रिप्शन मिल सकता है। लेकिन ऐसा शत-प्रतिशत हो, इसकी कोई गारंटी नहीं है। तो, यही कुछ तरीके हैं, जिनसे आप लोकप्रिय ऐप Sony LIV का फ्री सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं और काफी सारे अच्छे कंटेंट का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

Δ