ये पढ़ें: 2022 नवंबर में आने वाले स्मार्टफोन (Upcoming smartphones in November 2022)

नवंबर 2022 में रिलीज़ होने वाली फिल्में – Upcoming movies and web series in November 2022

नवंबर में आने वाली फिल्में – थिएटर पर

Drishyam 2

Drishyam में एक केबल वाले के किरदार में अजय देवगन की एक्टिंग ने लोगों को चौंका दिया और फिल्म के अंत में दफनाई लाश किसी को नहीं मिली। अब इसी लाश को ढूंढने के लिए ये केस फिर खुलेगा, Drishyam 2 में आपके सामने आएंगे Ajay Devgn और पुलिस अफसर Akshay Khanna और फिर एक बार होगी आम आदमी और सिस्टम की जंग। ये फिल्म थिएटर पर 18 नवंबर को रिलीज़ होगी।

PhoneBhoot

PhoneBhoot ( फोनभूत ) में कटरीना कैफ जैसी चुलबुली अदाकारा खुद एक भूतनी का किरदार निभा रही हैं। साथ में ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी भी लीड रोल में हैं। देखिये दो भूत भगाने वाले लोगों की टीम के साथ जब खुद एक भूतनी जुड़ जाती है, तो क्या कॉमेडी होती है। ये फिल्म 4 नवंबर 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई है।

Double XL

Double XL में दुनिया की डबल एक्सल वाली सोच पर अंकुश लगाने आ रही हैं सोनाक्षी सिन्हा और हूमा कुरैशी। इस फ्लिम में आप दो ऐसी औरतों की कहानी देखेंगे, जिनके सपनों और करियर में उनके साइज़ के कारण दुनिया अड़चनें डालती है, लेकिन वो नहीं रुकतीं।

Uunchai

एक दोस्त की आखिरी इच्छा को पूरा करने के लिए 70 साल की उम्र में भी तीन दोस्त अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, और बोमन ईरानी हिमालय ट्रेक पर जाते हैं। एक अनोखी दोस्ती और किसी भी उम्र में एक पक्के इरादे से कुछ करने का जज़्बा लिए फिल्म uunchai भी 11 नवंबर 2022 को थिएटर में रिलीज़ होगी।

Mili

4 नवंबर 2022 को थिएटर पर जहान्वी कपूर की फिल्म Mili भी आने वाली है, जिसमें वो एक फ़ास्ट फ़ूड रेस्टोरेंट में काम करती हैं और अचानक वहीँ के फ्रिज में लॉक हो जाती हैं। फिर एक बाप और एक प्रेमी अपनी बेटी और प्रेमिका को कैसे ढूंढते हैं, वो बचती है या नहीं, ये आप इस फ़िल्ममें देखेंगे।

Bhediya

Bhediya में फिर एक बार आपको हॉरर कॉमेडी जैसा कुछ देखने को मिलेगा। फिल्म में वरुण धवन को भेड़िये ने काटा और उसके बाद वो खुद हर रात भेड़िया बन जाते हैं। इस अजीब कॉमेडी में क्या होता है, ये आप फिल्म देखकर जान सकते हैं। फिल्म 25 नवंबर को रिलीज़ होगी।

नवंबर में आने वाली फिल्में – OTT पर

Brahmāstra: Part One – Shiva

अयान मुख़र्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmāstra: Part One – Shiva) 9 सितम्बर 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई। अगर आप इसे बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए, तो अब 4 नवंबर 2022 को ये फिल्म OTT प्लैटफॉर्म Disney Plus Hotstar पर रिलीज़ हो चुकी है। फिल्म सबसे शक्तिशाली अस्त्र बह्रमास्त्र से जुड़ी एक कहानी है, जिसमें मुख्य किरदार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने निभाया है। ये पढ़ें: ICC T20 World Cup 2022 देखने के फ्री Hotstar सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं Jio , Vi और Airtel के ये टैरिफ प्लान

Ponniyin Selvan: I

Breathe Into The Shadows

Monica, O My Darling

इसी महीने बड़े पर्दे पर सोनाक्षी सिन्हा के साथ Double XL में नज़र आने वाली हूमा कुरैशी की एक फिल्म Monica O My Darling Netflix पर रिलीज़ होने जा रही है। इस फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग करने वाले राजकुमार राव और राधिका आप्टे भी होंगे। फिल्म Netflix पर 11 नवंबर को रिलीज़ होगी।
ये पढ़ें: Jio Fiber के इन प्लानों में हाई-स्पीड डाटा के साथ मिलेंगे Netflix, , Disney+ Hotstar और Prime Video के फ्री सब्सक्रिप्शन

Tanaav

फिर एक बार कश्मीर के लोगों और उनकी वादियों में फैले तनाव की एक नयी कहानी लिए एक वेब-सीरीज़ 11 नवंबर 2022 को Sony LIV पर रिलीज़ होने वाली है। इसका नाम भी तनाव ‘TANAAV’ ही है। इसमें आपको अरबाज़ खान और साथ ही में कई और बेहतरीन एक्टर नज़र आएंगे।

The Ghost

नागार्जुन अक्किनेनी, सोनल चौहान और गुल पनाग जैसे बेहतरीन अभिनेताओं के साथ भी ‘The Ghost’ नाम की ये फिल्म बड़े पर्दे पर बहुत अच्छा नहीं कर सकी। लेकिन अब ये Netflix पर 2 नवंबर 2022 को रिलीज़ हो चुकी है और फिल्म व निर्देशकों को OTT पर मिलने वाले रेस्पॉन्स का इंतज़ार है।

Mukhbir: The Story of Spy

मुखबिर (Mukhbir: The Story of Spy) जैसा कि इसका नाम है, एक भारतीय जासूस की कहानी है। आठ एपिसोड वाली इस वेब-सीरीज़ में 1965 की जंग की कहानी है। इसमें प्रकाश राज, जैन खान दुर्रानी और आदिल हुसैन मुख्य किरदारों में हैं। ये सीरीज़ 11 नवंबर 2022 को Zee5 पर रिलीज़ होगी।

Godfather

5 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज़ हो चुकी साउथ इंडिया की फिल्म Godfather ( गॉडफादर ) भी नवंबर में आने वाली फिल्में की लिस्ट में शामिल है। सलमान खान और चिरंजीवी दोनों ही आपको इस फिल्म में नज़र आएंगे। आप इसे 19 नवंबर से Netflix पर देख सकेंगे। ये पढ़ें: इन स्मार्टफोनों पर हाई क्वालिटी में देखें अपने बेस्ट हिंदी शो

Tadka

Welcome में नाना पाटेकर का कॉमेडी रोले देखने के बाद, काफी लोग उनके फैन हो गए। अब एक बार फिर कॉमेडी का डोज़ लिए नाना पाटेकर और साथ ही तापसे पन्नू, अली फज़ल, और श्रिया सरन फिल्म Tadka ( तड़का ) में नज़र आएंगे। ये भी Zee 5 ऑरिजिनल फिल्म है, जो 4 नवंबर 2022 को ही रिलीज़ होगी।

khaakee : The Bihar Chapter

Khaakee: The Bihar Chapter एक आईपीएस अफसर और क्रिमिनल के बीच की कहानी है। इसमें आपको बिहार में फैले गुंडाराज और पुलिस के बीच की जंग नज़र आएगी। आईपीएस अफसर के तौर पर आपको यहां अभिनेता करण टैकर दिखेंगे। ये भी Netflix ओरिजिनल है, जो 25 नवंबर को रिलीज़ होने वाली है।

Δ