ये भी पढ़ें: Redmi 10 Prime के साथ 3 सितम्बर को इस कीमत पर लॉन्च हो सकते हैं Redmi Beat Drop TWS बड्स

Mi TV 5X

Xiaomi ने इस इवेंट में अपनी नयी Mi TV 5X सीरीज़ को लॉन्च कर दिया है। इसमें 4K रेज़ॉल्यूशन की स्क्रीन आपको 96.6% स्क्रीन-टू-बॉडी-रेश्यो के साथ दी गयी है। इसे 43-इंच, 50-इंच और 55-इंच साइज़ों में रिलीज़ किया गया है। तीनों ही मॉडल आपको डॉल्बी विज़न और HDR10+ सपोर्ट के साथ मिलेंगे और ये 10-बिट 1 बिलियन कलर दिखाने की क्षमता रखते हैं। सभी के साथ मेटालिक स्टैंड भी आएंगे। नवीनतम UI पैचवॉल 4 (PatchWall 4) के साथ ये आपको सभी फिल्मों की IMDb रेटिंग दिखाने में भी सक्षम है। इस Mi TV 5X में 75+ लाइव चैनल का सपोर्ट भी मिलता है और 30 OTT ऐप्स भी आपको प्री-इनस्टॉल्ड दी गयी हैं। इसमें क्वाड कोर MediaTek MT9611 A55 प्रोसेसर के साथ 2GB की RAM और 16GB की स्टोरेज है। इसके अलावा कनेक्टिविटी विकल्पों में Wi-Fi 802.11 ac, ब्लूटूथ 5.0, HDMI 2.1, USB, ईथरनेट सपोर्ट भी होगा। जहां इसके 50-इंच और 55-इंच के मॉडलों में 40W के स्टीरियो स्पीकर हैं, वहीँ 43-इंच की टीवी में 30W के स्टीरियो स्पीकर हैं। इनमें आपको डॉल्बी अट्मॉस, HDMI 2.1 सपोर्ट भी मिलेगा

कीमतें

Mi TV 5X 43-इंच – 31,999 रूपए। Mi TV 5X 50-इंच – 41,999 रूपए। Mi TV 5X 55-इंच – 47,999 रूपए।

ये भी पढ़ें: Realme ने भारत में पेश किये Realme GT 5G, GT Master Edition और Realme Book Slim

Mi Notebook Pro और Notebook Ultra

Xiaomi ने भारत में दो लैपटॉप लॉन्च किये हैं जिनके नाम Mi Notebook Pro और Mi Notebook Ultra हैं। दोनों में ही आपको हाई-एंड फ़ीचर मिलेंगे। Mi Notebook Pro में जहां 14-इंच की 2.5K QHD Mi True Life डिस्प्ले मिलती है। वहीँ Mi Notebook Ultra में 15.6-इंच की 3.2K Mi TrueLife+ डिस्प्ले दी गयी है। इसमें आपको 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और दोनों में 100% sRGB सपोर्ट भी मिलेगा। ये दोनों लैपटॉप 11th Generation Intel Core i7 और i5 Tiger Lake H35 सीरीज़ के प्रोसेसरों के साथ रिलीज़ किये गए हैं। दोनों में 8GB/ 16GB DDR4 रैम और 512GB SSD स्टोरेज भी दी गयी है। चिपसेट और स्टोरेज में आपको दोनों ही लैपटॉप के तीन-तीन मॉडल पेश किये गए हैं। इनमें आपको टेम्परेचर (तापमान) को कंट्रोल करने के लिए दो हीट पाइप और 100 प्रतिशत कॉपर रेडियेटर के साथ फैन भी मिलते हैं। ये पूरी तरह से मेटल के बने है और फुल-साइज़ का बैक-लिट की-बोर्ड है। की-ट्रेवल 1.3mm (Pro) और 1.5mm (Ultra) का है। साथ ही डिस्प्ले के ऊपर आपको HD रेज़ॉल्यूशन के साथ वेबकैम भी मिलता है। इन दोनों में Windows 10 Home का सपोर्ट और 56Wh की (Pro) और 70Wh की (Ultra) की बैटरी के साथ 65W Type-C फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।

कीमतें

Mi NoteBook Pro

i5 / 8GB RAM – 56,999 रूपए। i5 / 16GB RAM – 59,999 रूपए। i7 / 16GB RAM – 72,999 रूपए।

Mi NoteBook Ultra

i5 / 8GB RAM – 59,999 रूपए। i5 / 16GB RAM – 63,999 रूपए। i7 / 16GB RAM – 76,999 रूपए।

Δ